You could put your verification ID in a comment Or, in its own meta tag

Monday, 15 July 2013

NEW DATE 23 JULY

NEW DATE 23 JULY
शिक्षक भर्ती मामले में अगली तारीख 23 जुलाई
शिक्षक भर्ती मामले में अगली तारीख 23 जुलाई
--------------------------------------------
उत्तर प्रदेश के 72000 प्राथमिक शिक्षको की अदालत में चल रहे केस में एक बार फिर अगली तारीख मिल गयी है| छुट्टी के बाद खुली अदालत में गत 4 जुलाई को अगली तारीख और अदालत बदलने का फैसला हुआ था| नयी अदालत में फ्रेश केस इतने लगे थे कि सुनवाई का देर शाम आया और अगली तारीख 23 जुलाई मिल गयी|
माया सरकार में शुरू हुई भर्ती अखिलेश सरकार का भी डेढ़ साल पूरा करा चुकी है| मगर अभी तक नौकरी मिलेगी/नहीं मिलेगी/कैसे मिलेगी इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया है| टेट परीक्षा में भ्रष्टाचार से उलझा हुआ शिक्षक भर्ती का मामला सुलझना बहुत आसान नहीं लगता| पहले टेट और नान टेट का पेच फस रहा| वो सुलझा तो टेट में हुआ भ्रष्टाचार का पेच अभी फंसा है| वो निकलेगा तब कहीं इस बात पर फैसला होगा कि मेरिट टेट परीक्षा को मन जाए या शैक्षणिक गुणांक को|

Thursday, 11 July 2013

Junior bharti 2013


Junior bharti 2013 आवेदन
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च
प्राइमरी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए
विज्ञान के 14,667 और गणित के 14,667
सहायक अध्यापकों के पदों पर भर्ती होगी।
22 अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू
हो जाएगी। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा सुनील कुमार
ने बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी कर दिया है।
बीएससी करने वाले टीईटी पास बीटीसी, विशिष्ट
बीटीसी और बीएड डिग्रीधारक आवेदन कर सकेंगे।
अभ्यर्थी किसी भी जिले से आवेदन कर सकेंगे।
21 से 35 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे। अनुसूचित
जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के
अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट
दी जाएगी। नि:शक्तों को 10 वर्ष की आयु सीमा में
छूट होगी। भूतपूर्व सैनिकों को सेवाकाल के हिसाब से
छूट दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश में पांच वर्षों से लगातार रहने वाले
ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। मूल जिले का निवास
प्रमाण पत्र आवेदन की तिथि से पूर्व
का होना चाहिए। विज्ञान व गणित के लिए एक
ही आवेदन किए जाएंगे और गलत सूचना पर इसे
निरस्त कर दिया जाएगा।
सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 500 और अनुसूचित
जाति, जनजाति के लिए 200 आवेदन शुल्क होगा।
नि:शक्तों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रत्येक
जिले के लिए अलग-अलग ई-चालान स्टेट बैंक
की किसी भी शाखा से बनवाना होगा।
ई-चालान सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद
इलाहाबाद के नाम से बनेगा। विज्ञान व गणित
सहायक अध्यापक के पद पर सहायक अध्यापक रखने
जाने वालों को 21 दिन का प्रशिक्षण बाद में प्राप्त
करना होगा।
प्रशिक्षण वरिष्ठता क्रम पर डायट में दिया जाएगा।
चयन के लिए डायट प्रवक्ता की अध्यक्षता में
कमेटी बनेगी। बीएसए सदस्य सचिव, राजकीय इंटर
कॉलेज का प्रधानाचार्य व एक भाषा विशेष सदस्य
होंगे।
सीधी भर्ती वाले शिक्षकों को प्राइमरी स्कूलों में
प्रधानाध्यापक नहीं बनाया जाएगा। पदोन्नति के लिए
सीधी भर्ती और प्राइमरी से पदोन्नति पकार आने
वालों की वरिष्ठता सूची बनाई जाएगी।
इसमें पहले स्थान पर
सीधी भर्ती वालों को रखा जाएगा। तीन वर्ष
की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक पद पर
पदोन्नति दी जा सकेगी।
आवेदन के लिए कब क्या
-जिलेवार विज्ञापन 19 अगस्त
-पंजीकरण व ई-चालन जमा होंगे 22 अगस्त से
-ऑनलाइन आवेदन ई-चालान जमा होने के दो दिन बाद
से
-आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर
-मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 30 सितंबर
-चयनितों की काउंसलिंग 4 अक्तूबर से
-मेडिकल जांच काउंसलिंग के 15 दिन बाद तक
-चयनितों की तैनाती मेडिकल के दो दिन बाद
कहां कितने पद
मेरठ में 286, बागपत में 170, बुलंदशहर में 548,
गाजियाबाद में 250, गौतमबुद्धनगर में 150,
आगरा में 580, फिरोजाबाद में 400, मैनपुरी में 340,
अलीगढ़ में 490, कांशीराम नगर में 330, एटा में
330, हाथरस में 76, मथुरा में 292, बरेली में 536,
बदायूं में 498, पीलीभीत में 354, शाहजहांपुर में
576, इलाहाबाद में 676, फतेहपुर में 516,
प्रतापगढ़ में 458, कौशांबी में 246, वाराणसी में
254, चंदौली में 302, गाजीपुर में 542, जौनपुर में
412, मिर्जापुर में 394, सोनभद्र में 386,
संतरविदासनगर में 254, लखनऊ में 314, हरदोई में
694, सीतापुर में 660, रायबरेली में 436, उन्नाव में
520, लखीमपुर में 630, गोरखपुर में 516,
देवरिया में 522, कुशीनगर में 564, महाराजगंज में
268, बस्ती में 414, संतकबीर नगर में 265,
सिद्धार्थनगर में 444, झांसी में 372, ललितपुर में
350, जालौन में 382, चित्रकूट में 292, बांदा में
390, महोबा में 224, हमीरपुर में 282, फैजाबाद में
376, बाराबंकी में 172, सुल्तानपुर में 676,
अंबेडकरनगर में 410, गोंडा में 608, बलरामपुर में
440, बहराइच में 722, श्रावस्ती में 236,
मुरादाबाद में 560, रामपुर में 350, बिजनौर में 520,
ज्योतिबाफुलेनगर में 340, कानपुर नगर में 450,
कानपुर देहात में 510, इटावा में 364, औरैया में
312, फर्रुखाबाद में 388, कन्नौज में 380,
आजमगढ़ में 720, बलिया में 478, मऊ में 330,
सहारनपुर में 398 और मुजफ्फरनगर में 418 पद।
सभी जिलों में जितने पद हैं उसमें आधा गणित और
आधा विज्ञान शिक्षक के हैं।

uptet latest news, tet news, uptet today news: This is a blog of uttar pradesh teacher requirement

बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी में 29,333 शिक्षक भर्ती को मंजूरी शासनादेश आज होगा जारी, ऑनलाइन लिए जाएंगे आवेदन •
अमर उजाला ब्यूरो लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित के 29,333 पदों पर सहायक अध्यापक रखने की मंजूरी बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने दे दी है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी करने की तैयारी है। भर्ती प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू कर 31 अगस्त तक पूरी की जाएगी। यूपी में पहली बार उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की सीधी भर्ती होगी। इसके लिए विज्ञान व गणित से स्नातक के साथ टीईटी पास बीटीसी प्रशिक्षित और बीएड डिग्रीधारी पात्र होंगे। भर्ती मेरिट के आधार पर की जाएगी। चयनितों को सहायक अध्यापक के पद पर रखा जाएगा। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। किसी भी जिले में आवेदन की छूट होगी। सर्वाधिक पद सीतापुर, लखीमपुर, कुशीनगर, गोंडा, बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़ आदि जिलों में होंगे। प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के करीब 46,000 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इन स्कूलों में अभी तक सभी पद पदोन्नति से भरे जाते रहे हैं। प्रचलित व्यवस्था के मुताबिक प्राइमरी स्कूलों के प्रधानाध्यापक को उच्च प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती दी जाती रही है। उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान और गणित विषयों के शिक्षकों की काफी कमी है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा, अध्यापक सेवा नियमावली 1981 में संशोधन करके उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षकों के 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरने का फैसला किया गया। इन स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षक के 58,666 पद रिक्त हैं। इसलिए 50 फीसदी पदों को पदोन्नति से और 50 फीसदी पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा।

Monday, 8 July 2013

uptet latest news, tet news, uptet today news: This is a blog of uttar pradesh teacher requirement


टीईटी मामले की सुनवाई टली
जागरण ब्यूरो, इलाहाबाद : टीईटी मामलेमें नियुक्ति के मानकों को लेकर दाखिल विशेष अपीलों की सुनवाई कर रही हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुशील हरकौली तथा न्यायमूर्ति मनोज कुमार मिश्र की खंडपीठ ने सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया है। उन्होंने सभी अपीलें अन्य न्यायपीठ को नामित करने के लिए मुख्य न्यायाधीश को प्रेषित करदी हैं। गौरतलब है कि अखिलेश त्रिपाठी व अन्य की ओर से दाखिल अपीलों की यह खंडपीठ सुनवाई कर रही थी। इनमें सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के लिए मेरिट के मानक को लेकर सवाल उठाए गये हैं। अपीलार्थियों में कुछ का कहना है कि टीईटी के अंकों के साथ शैक्षिक योग्यता अंकों को भी विचार में लिया जाए। कुछ के अनुसार टीईटी अर्हता परीक्षा है। ऐसे में केवल शैक्षिक योग्यता अंकों को मानक बनाया जाय या केवल टीईटी के अंकों के आधार पर ही नियुक्ति की जाय। इन अपीलों के विचाराधीन रहने के कारण प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 72825 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति अधर में लटकी है। मुख्य न्यायाधीश द्वारा पीठ नामित होने के बाद अपीलों की सुनवाई होगी।


72000 प्राथमिक शिक्षको की भर्ती एक बार फिर लटक गयी--
उत्तर प्रदेश में दो साल से लटक रही 72000 प्राथमिक शिक्षको की भर्ती एक बार फिर लटक गयी| इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज सुनवाई नहीं हुई| अगली तारीख १५ जुलाई लग गयी है| इसी के साथ मामला दूसरी बेंच को भी चला गया| पिछले दिनों न्यायिक कार्यो में हुए बदलाव के चलते अब इस मामले की सुनवाई जस्टिस महापात्र की अदालत करेगी|

Thursday, 4 July 2013

http://www.facebook.com/groups/uptetriya/ uptet latest news, tet news, uptet today news: This is a blog of uttar pradesh teacher requirement


 UPTET 2013 का रिजल्ट 27 से 28 जुलाई के बीच आएगा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का रिजल्ट 25 से 27 जुलाई के बीच जारी करने की तैयारी है। इस बार खास बात यह होगी कि उत्तर पुस्तिकाओं का दोहरा यानी दो एजेंसियों से मूल्यांकन कराया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। रिजल्ट आने के तुरंत बाद इसके प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
सूबे में 27 और 28 जून को 872 केंद्रों पर टीईटी का आयोजन हुआ था। इसमें 7,65,634 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने आंसर शीट जारी कर दी है। इस पर आपत्तियां मांगी गई हैं। इनका निस्तारण किया जाएगा।
इस बार टीईटी में काफी कठिन सवाल पूछे गए थे, इसलिए अधिकतर परीक्षार्थियों के कई सवाल छूट गए हैं।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी शासनादेश के मुताबिक टीईटी का रिजल्ट जारी करेगा। शासनादेश में परीक्षा के 30 दिन के अंदर रिजल्ट जारी करने की व्यवस्था दी गई है।
इसके आधार पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करा दिया गया है। टीईटी का रिजल्ट आने के बाद इसमें पास होने वाले मोअल्लिम-ए-उर्दू वालों के शिक्षक बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।
इसके अलावा जूनियर हाईस्कूलों में सीधी भर्ती के लिए भी टीईटी पास बीएड डिग्रीधारी पात्र हो जाएंगे।

Tuesday, 2 July 2013

उत्तर प्रदेश में 72 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती का मामला


उत्तर प्रदेश में 72 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती का मामला
टीईटी और एकेडमिक मैरिट की तारीख 8 जुलाई

उत्तर प्रदेश में 72 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती का मामला अभी सुलटता नजर नहीं आ रहा था। लाखों अभ्यर्थियों को उम्मीद लगी हुई थी कि 1 जुलाई को टीईटी अथवा एकेडमिक मैरिट का विवाद सुलट कर आगे की कार्यवाही शुरू हो जायेगी। लेकिन सूत्रों के मुताबिक हाईकोर्ट ने अब आगे की तारीख 8 जुलाई की दी है।
विदित हो कि मायावती शासित बसपा सरकार में शुरू की गयी 72 हजार 825 शिक्षकों की भर्ती को लगभग दो वर्ष बीत चुके हैं। इस दौरान अभ्यर्थियों ने हजारों रुपये पानी की तरह बहा दिये। भर्ती की पूर्ण संभावना के चलते कई कई जनपदों में अभ्यर्थियों ने आवेदन किये। लेकिन उनके अरमानों पर हर बार पानी फिरता रहा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया ही दोबारा शुरू की गयी। लेकिन दोबारा भी भर्ती प्रक्रिया हाईकोर्ट में फंस गयी और अभ्यर्थी अपना सा मुहं लिए फिर कोर्ट की तरफ टकटकी लगाकर बैठे हैं।
1 जुलाई को टीईटी और एकेडिमिक मैरिट को लेकर सुनवाई होनी थी। लेकिन हाईकोर्ट में इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गयी है। जिससे एक बार फिर लाखों अभ्यर्थियों के इंतजार की घड़ी आगे बढ़ गयी। हाईकोर्ट में अब इसकी सुनवाई 8 जुलाई को की जायेगी। फिलहाल टीईटी भर्ती अभी विवादों के घेरे से निकलती दिखायी नहीं दे रही है।

Monday, 1 July 2013

72825 Primary Assistant Teacher Vacancy Current Situation

72825 Primary Assistant Teacher Vacancy Current Situation
Sabhi TET related cases ki sunvai Harkauli 8 July 2013 Monday ko karege. Aaj TET merit ke vakil ne agli date maang li hai.